Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में सुनील कुशवाहा के शतकीय पारी के सामने सीपीसी-ग्रीन परास्त

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में सुनील कुशवाहा के शतकीय पारी के सामने सीपीसी-ग्रीन परास्त

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच सीपीसी-येलो और सीपीसी-ग्रीन के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर सौरभ एवं रोहित ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया | आज के मैच में सीपीसी-येलो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी-येलो की टीम ने सुनील कुशवाहा के शतकीय पारी (114)तथा रिशु मिश्रा के 97 रनों की बदौलत मैच के निर्धारित 35 ओवर में 05 विकेट के नुकसान पर 461 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया | सीपीसी-ग्रीन के तरफ से कप्तान निखिल यादव, सूरज विश्वकर्मा, अजय पाण्डेय, आरुष राय और विशेष ने 1-1 विकेट लिया | 462 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीपीसी-ग्रीन की टीम मैच के 23वें ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 80 रन बनाकर आल आउट हो गई | सीपीसी-येलो के तरफ से महतिम यादव ने सर्वाधिक 5 एवं अश्वनी राय ने 3 तथा प्रिंस यादव व आयुष यादव ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में सौरभ एवं रोहित ने अंपायर तथा तनय, मनीष, पियूष और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई | इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि कल का मैच पुलिस लाइन अकादमी और एपीआरसी-ग्रीन के बीच खेला जायेगा |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …