Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / घोसी विधानसभा के उपचुनाव में सुजीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारेगी सपा- शिवपाल यादव

घोसी विधानसभा के उपचुनाव में सुजीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारेगी सपा- शिवपाल यादव

गाजीपुर। सेवराई गांव में पूर्व मंत्री व वर्तमान जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के भतीजे रघुराज प्रताप सिंह के असामयिक निधन की सूचना पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष शिवपाल यादव उनके पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शिवपाल यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद क्षण है और इस दुःख की घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।  मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने मऊ से विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी इस सीट से सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारेगी।  उन्होंने भाजपा से नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी में आने का आह्वान करते हुए कहा कि सपा में सभी वर्गों को सम्मान मिलता है। वहीं, ओमप्रकाश राजभर से जुड़े एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पहले भाजपा को गाली देता था, वही आज भाजपा सरकार में मंत्री बना बैठा है।इस मौके पर सांसद राजीव राय, एमएलसी यशवंत सिंह, विधायक वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, विधायक  मन्नू अंसारी, जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव सहित सपा के तमाम दिग्गज नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …