Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा सरकार में साड़ की तरह घूम रहे थे अपराधी – कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

सपा सरकार में साड़ की तरह घूम रहे थे अपराधी – कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर। जनसुनवाई के अवसर पर पत्रकारवार्ता में मरदह सीएचसी पर लगी एक्सरे मशीन लगने के छः महीने बाद भी चालू नही होने के बाबत कहा कि सम्बंधित को निर्देशित कर चालू करवा दिया जाएगा। यूपी के हापुड़ में आलू किसानों के भुगतान न होने की बात पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा जनांदोलन करने के बात पर कहा कि अखिलेश यादव के सरकार में अपराधी छुट्टा साड़  घूम रहे थे अब उसपर विराम लग गया है । सहारनपुर में कत्लेआम हो रहा था वह सैफई में बैठकर नाच देख रहे थे। लाभार्थियो का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में जा रहा है। जो अबतक लूट रहे थे वह परेशान है।आशा बहुओ में अधिक संख्या पीडीए की होने के कारण उनकी समस्याओं पर प्रदेश सरकार द्वारा ध्यान न देने के अखिलेश यादव के आरोप पर उन्होंने कहा कि पांच साल मुख्यमंत्री थे तब क्या किए उनको बताना चाहिए। मरदह खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन निर्माण घटिया मानक विहीन सामग्री से होने के सवाल पर कहा कि कोई लिख कर दे उस निर्माण कार्य की जांच करवाई जाएगी।इस अवसर पर राजस्व,पुलिस,पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के प्रार्थना पत्र लोगो द्वारा   जनसुनवाई में दिया गया। इस अवसर पर जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग से सम्बंधित समस्याओं से अवगत होकर निस्तारण की बात कही। कार्यक्रम में एसडीएम कासिमाबाद  डीपीआरओ गाजीपुर,खण्ड विकास अधिकारी मरदह कौस्तुभमणि पाठक,मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव सहित सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर,मंत्री प्रतिनिधि सुरेश राजभर,डॉ जयनाथ राजभर, जयलाल राजभर,सालिक यादव,शिवकुमार यादव,सन्तोष यादव, अमरनाथ पासवान सहित पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …