Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: विधवा महिलाओं के बीच शाल का किया वितरण

गाजीपुर: विधवा महिलाओं के बीच शाल का किया वितरण

गाज़ीपुर: करंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा माहेपुर निवासी पूर्व प्रधान व स्वाभिमान संगठन के संरक्षक हवलदार चौधरी ने गांव की विधवा महिलाओं के बीच ठंड को दृष्टिगत करते हुए शाल प्रदान किया। हवलदार चौधरी सेना से सेवानिवृत्त हैं। सेवा की भावना से ओत-प्रोत हवलदार चौधरी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। गुरुवार के दिन वितरण कार्यक्रम के मौके पर कन्हैया सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, अभिमन्यु सिंह, गोरखनाथ चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …