Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: रैन बसेरो में ही करें ठहराव- डीएम

गाजीपुर: रैन बसेरो में ही करें ठहराव- डीएम

गाजीपुर! शीतलहर एवं कड़ाके के ठण्ड को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार जनपद के समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डो में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार,  खण्ड विकास अधिकारी एवं लेखपालों द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया जा रहा है। जनपद में रैन बसेरा संचालित होने के साथ ठहराव की वयवस्था की गयी। जिलाधिकारी ने  अपील किया है कि रैन बसेरा पर अपना ठहराव अवश्य करे। जनपद के नगर पालिका/नगर पंचायत एवं तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानो पर अलाव की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है। उन्होने जनपद गाजीपुर के सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि शीत लहर एवं ठण्ड को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा घरो में प्रवास करे, अलाव के पास रहे, बाहर निकलते समय कपड़े भरपूर मात्रा में पहनकर निकले, जिससे हमारा जनपद ठण्ड एवं दुर्घटानों से बचा रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …