Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर में रोजगारपरक माली प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर में रोजगारपरक माली प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

गाजीपुर। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर गाजीपुर में रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ‘माली प्रशिक्षण कार्यक्रम’ आयोजित किए जा रहा हैं। यह प्रशिक्षण बागवानी में दक्षता अर्जित कर पौधशाला स्थापना एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी अधिकारी डॉ जे पी सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार की दूरदर्शी नीति का हिस्सा है, जिसके तहत युवक एवं युवतियों को तकनीकी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। डॉ सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में पौधों की देखभाल, मार्केटिंग और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नर्सरी उत्पादन के तरीकों पर ध्यान दिया जा रहा है। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 25 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। जिन्हें बागवानी और उद्यानिकी से संबंधित आधुनिक तकनीकों का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ शशांक सिंह ने बताया कि गुणत्तायुक्त नर्सरी उत्पादन,वैज्ञानिक तरीके से पौधा तैयार करना और उसकी मार्केटिंग सीखकर युवा स्वावलंबी बन सकते हैं।उन्होंने कहा कि नर्सरी उत्पादन कम लागत में बेहतर रोजगार का साधन है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान मौसमी फूल, इंडोर-आउटडोर पौधे, औषधीय पौधे, गुलदस्ता निर्माण, लॉन तैयार करना, पौधों पर लगने वाले कीटों से बचाव और हाइब्रिड पौधा तैयार करने की तकनीक सिखाई जा रही है। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को सत्र आयोजित हुआ। जिसमें केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र प्रताप ने बताया कि फसल उत्पादन में संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए मृदा परीक्षण एक वैज्ञानिक व विश्वसनीय आधार प्रदान करता है। उन्होंने किसानों और प्रशिक्षुओं को यह भी समझाया कि मिट्टी के पोषण स्तर की जानकारी होने से उर्वरकों का सही और कम लागत में उपयोग संभव होता है। जिससे फसल की गुणवत्ता बढ़ती है। मिट्टी का स्वास्थ्य दीर्घकाल तक सुरक्षित रहता है। तकनीकी सत्र में केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ दीपक प्रजापति ने प्रतिभागियों को मृदा परीक्षण, मृदा की भौतिक और रासायनिक स्थिति की पहचान और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के वैज्ञानिक तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर केंद्र के कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार ने मृदा के पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। इस अवसर पर केंद्र के कर्मचारी जे पी राम, उमेश सिंह, एस एन शर्मा, अंकुश राय एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …