Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर मेडिकल कालेज में ठंड से बचाव के लिए व्यापक इंतज़ाम, प्रिंसिपल ने की अपील

गाजीपुर मेडिकल कालेज में ठंड से बचाव के लिए व्यापक इंतज़ाम, प्रिंसिपल ने की अपील

गाजीपुर। बढ़ती ठंड को देखते हुए स्वशासी राज्यकीय मेडिकल कॉलेज गाजीपुर द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से बातचीत के दौरान PurvanchalNews.com  को बताया गया कि ठंड से बचाव के लिए कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज के सभी वार्डों में हीटर की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। जिन वार्डों में दरवाजे, खिड़कियों या अन्य छोटे-मोटे रिपेयर की आवश्यकता थी, वहां मरम्मत कराकर उन्हें ठीक करा दिया गया है, ताकि ठंडी हवा का प्रभाव मरीजों पर न पड़े।इसके साथ ही मरीजों को ठंड से बचाने के लिए कंबल की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज की ओर से महिला अस्पताल एवं पुरुष अस्पताल में अलग-अलग रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों के तीमारदारों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड में सुरक्षित स्थान मिल सके।प्रधानाचार्य ने ठंड के मौसम को देखते हुए आमजन से अपील की कि वे ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं, गर्म कपड़ों का प्रयोग करें! मेडिकल कॉलेज प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि सर्दी के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …