Breaking News
Home / अपराध / गन्‍ना पेराई करने वाली मशीन में शॉल फंसने से किसान की मौत

गन्‍ना पेराई करने वाली मशीन में शॉल फंसने से किसान की मौत

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में गन्ना की पेराई करने वाली मशीन में शॉल फंसने से 36 वर्षीय दिनेश की मौत हो गई। हादसा रविवार की अल सुबह छह बजे हुआ। मौत की जानकारी होने पर पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक वह सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग जगने के बाद घर से 200 मीटर दूर स्थित खलिहान पहुंचा। यहां मशीन में गन्ना की पेराई कर रहा था, इसी दरम्यान  गले में लपेटा शाल मशीन में फंस गया, जिससे उसकी गर्दन बुरी तरह मुड़ गई और उसकी जान चली गई। घटना के कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामवासी विलास यादव की नजर पड़ी तो उसे मशीन के पास मृत अवस्था में देखकर शोर मचाया।  ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि शिकारपुर निवासी स्व. राम मूरत यादव का पुत्र दिनेश यादव छह भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो पुत्र प्रीतम 12 वर्ष और प्रियांशु 10 वर्ष के हैं। घटना के बाद मृतक की मां दुर्गावती देवी और पत्नी प्रमिला यादव का रो रोकर बुरा हाल रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …