Breaking News
Home / अपराध / बारात गए युवक की बाइक चोरी, क्षेत्र में मचा हड़कंप

बारात गए युवक की बाइक चोरी, क्षेत्र में मचा हड़कंप

गाजीपुर। बिरनो थाना बिरनो अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर निवासी रामप्रवेश राम पुत्र स्व. मोहनराम की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रवेश राम अपने पड़ोसी गांव राजापुर में बारात में शामिल होने गए थे। बारात से लौटते समय वह अपनी मोटरसाइकिल वहीं भूल गए और पैदल ही घर वापस आ गए। बाद में जब उन्हें बाइक की याद आई तो रात करीब 9 बजे वह राजापुर पहुंचे, लेकिन मौके पर उनकी मोटरसाइकिल नहीं मिली।इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से बाइक के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई भी ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ लोगों ने इसे मजाक समझा, जिससे निराश होकर वह घर लौट आए। अगले दिन भी जब बाइक का कोई पता नहीं चला तो पीड़ित ने स्थानीय थाना बिरनो में घटना की सूचना दी।पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वही इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार के द्वारा बताया गया कि पीड़ित के द्वारा सूचना 112 नंबर पर गाड़ी गायब होने की दी गई थी। लेकिन गाड़ी वह लेकर बारात में गए थे कि नहीं यह पीड़ित ही कंफर्म नहीं कर पा रहा है। फिर भी मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …