गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हे बधाई दिया और अनुरोध किया कि समय निकाल कर पूर्वांचल सहित ग्रामीण अंचलों के खिलाडियों का भी मार्गदर्शन करें | उन्होंने गाजीपुर आने के लिए आमंत्रित किया ताकि गाजीपुर मण्डल के खिलाडियों को भी उचित मार्गदर्शन मिल सके | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने भी प्रशांत वीर को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे के अन्दर क्रिकेट कूट-कूट भरा है | उन्होंने गाजीपुर मण्डल के खिलाडियों के लिए कहा कि सभी को प्रशांत वीर का अनुसरण करना चाहिए ताकि उनके खेल में भी निखार आ सके | उन्होंने आश्वासन दिया कि मण्डल के खिलाडियों के बेहतर के लिए शीघ्र ही प्रशांत वीर को गाजीपुर आमंत्रित किया जायेगा जिससे कि उन्हें उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिल सके | साथ ही उन्होंने अफ़सोस व्यक्त करते हुए बताया कि कोहरे के कारण कल खेला जाने वाला भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच निरस्त कर दिया गया | यू.पी.सी.ए. की पूरी टीम ने मैच के सम्बन्ध में काफी मेहनत भी किया था | खासकर बी.सी.सी.आई. के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला भी बार-बार मैदान पर जाकर पिच का निरिक्षण कर रहे थे | देर रात तक यू.पी.सी.ए. की टीम मैच कराये जाने के लिए प्रयासरत थी | उन्होंने बताया कि केवल मैच नहीं हुआ बाकि रही बात मनोरंजन की तो लोगों ने भी जमकर खाते-पीते व नाचते-गाते हुए मौसम का आनंद उठाया | आईपीएल के इतिहास में इस वर्ष अनकैप्ड ख़िलाड़ी शाहजहाँ के मूल निवासी प्रशांत वीर आईपीएल 2026 की बोली में सबसे महंगे साबित हुए | प्रशांत वीर की धरोहर राशि 30 लाख निर्धारित था जिसे लखनऊ सुपर जायंट, मुंबई इंडियन्स, सनराइजर्स हैदराबाद तथा चेन्नई सुपर किंग्स ने आपसी प्रतिस्पर्धा में बढाया और अंततः चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ में खरीद लिया | अमेठी जिले में जन्मे 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन आलराउंडर प्रशांत वीर शुरूआती दिनों में टेनिस क्रिकेट खेलते थे | इसी क्रम में उन्हें एक बार टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सहारनपुर जाना हुआ जहाँ अकरम सैफी उनके बेहतरीन खेल को देखकर प्रभावित हुए उन्हें लेदर क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया | यहीं से उनकी ज़िन्दगी में नया मोड़ आया | इसके बाद क्रिकेट के प्रति अटूट प्रेम व परिश्रम का परिणाम है कि आज उनका चयन हुआ है | उनका आईपीएल में चयन होना होना एक उज्ज्वल भविष्य का परिचायक है | उनके इस चयन के पीछे अकरम सैफी के अभूतपूर्व सहयोग का विशेष योगदान है जिन्होंने उन्हें समय-समय पर बेहतर मंच और अवसर प्रदान किया | सहारनपुर से खिलाड़ी आगे आने लगे हैं जो कि स्पष्ट करता है सहारनपुर में क्रिकेट नित्य प्रति शिखर के मार्ग पर अग्रसर है | सहारनपुर में यह रविन्द्र जाडेजा के नाम से विख्यात हैं | इकाना स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुलाकात कर खेल तथा खेल से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की |

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..