Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीएम गाजीपुर ने सुनीं भूतपूर्व सैनिकों की समस्‍याएं, कहा- शिकायतों का 15 दिनों में हो निस्‍तारण

डीएम गाजीपुर ने सुनीं भूतपूर्व सैनिकों की समस्‍याएं, कहा- शिकायतों का 15 दिनों में हो निस्‍तारण

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार मे किया गया। जिला सैनिक बन्धु बैठक को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) के द्वारा संचालन किया गया। बैठक में जनपद के 43 से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए 09 प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया तथा स्वयं पूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को पत्र जारी करने का निर्देश दिया, साथ ही जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में बैठक में आयी शिकायतों का 15 दिन में सम्बंधित विभाग से निस्तारण की रिपोर्ट प्राप्त होनी चाहिए, और आवेदनकर्ता को भी उसकी प्रति उपलब्ध करायी जाय।  जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त पुराने लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी एवं लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराये जाने का भी निर्देश दिया गया। जिला सैनिक बन्धु बैठक का समापन अन्त में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, द्वारा सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं अधिकारीगण का आभार के साथ किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …