गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल सागापाली बाराचवर के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। कर्मवीर सत्यदेव सिंह के आठवें पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक पंडित राघवेंद्र पारासर शास्त्री जी महाराज श्रद्धालुओं को सुनाएंगे। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। सत्यदेव इंटरनेशनल सागापाली के प्रांगण में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है जहां पर हजारों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। एक तरफ स्टेज बनाया जा रहा है जहां से पंडित राघवेंद्र पारासर शास्त्री जी कथा सुनाएंगे। सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। श्रीमद् भागवत कथा के पुर्णाहुति के बाद 28 दिसंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..