गाजीपुर। जमानिया कस्बा बाजार के उतर वाहिनी मां गंगा तट पर स्थित बलुआ घाट का सौंदर्यीकरण प्रारंभ हो रहा है। जिसका भूमि पूजन बुधवार की शाम 4.00 बजे आदर्श नगर पालिका जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने पूजन अर्चन और नारियल फोड़कर कर किया। सौंदर्यीकरण का कार्य वंदन योजना के अंतर्गत लागत लगभग राशि 37 लाख रुपए से किया जाएगा। जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जब से नगर पालिका जमानिया में यहां की जनता ने कमल के फूल वाला बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष को चुना है तब से केंद्र की मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं और आज इस घाट का भूमि पूजन किया है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा, मक्कर सक्रांति का स्नान, जीवित्पुत्रिका व्रत के स्नान के वक्त यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत कष्ट होता था अब घाट के विस्तार हो जाने से समस्या कम हो जाएगा। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष पांडेय, श्री कुमार वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,कमल निगम,सभासद रोहित शर्मा,राहुल वर्मा,आशीष वर्मा,भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..