गाजीपुर। सभी खिलाड़ियों को सूचित करना है कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन की तिथि में सांसद संगीता बलवंत जी राज्य सभा के निर्देशानुसार परिवर्तन किया गया है अब यह प्रतियोगिता दिनांक 23 से 25 दिसम्बर 2025 के मध्य आयोजित की जायेगी। सभी विधान सभा के विजेता खिलाड़ियों से अनुरोध है कि परिवर्तित तिथि पर प्रातः 09 बजे नेहरू स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करे, जिसमें खेल प्रतियोगिता की तिथि में दिनांक 23-12-2025 उद्घाटन समारोह में फुटबाल बालक/बालिका सभी आयु वर्ग में एथलेटिक्स बालक/बालिका सभी आयु वर्ग में, खो-खो बालिका वर्ग सभी आयु वर्ग में क्रिकेट बालक/बालिका, सभी आयु वर्ग में। दिनांक 24-12-2025- कबडडी बालक वर्ग में वॉलीबाल बालक/बालिका वर्ग हॉकी सबजूनियर बालक वर्ग एवं बालिका सभी आयु वर्ग एवं दिनांक 25-12-2025 1- हॉकी बालक जूनियर एवं सीनियर वर्ग खो-खो बालक वर्ग सभी आयु वर्ग में,कबडडी बालिका वर्ग सभी आयु वर्ग,कुश्ती बालक/बालिका सभी आयु वर्ग रहेंगे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..