Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, दो बाइक की टक्कर से मचा कोहराम

गाजीपुर: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, दो बाइक की टक्कर से मचा कोहराम

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायबंदी पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रामबचन यादव (62 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय गणेश यादव, अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाकर सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गाज़ीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामबचन यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल रामबचन यादव को मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक के पुत्र धनवीर यादव की तहरीर के आधार पर संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …