Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दि हिंद बजाज के शोरुम में हुई पल्सर एन-160 की भव्य लांचिंग

दि हिंद बजाज के शोरुम में हुई पल्सर एन-160 की भव्य लांचिंग

गाजीपुर। भारत की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने आज दि हिन्द बजाज गाजीपुर में अपनी प्रतिष्ठित पल्सर श्रृंखला में नया रोमांच जोड़ते हुए पल्सर एन-160 का भव्य लॉन्च जंगीपुर विधायक डा० विरेन्द्र यादव ने फीता काट कर एवं दीप प्रजलित कर शुभआरम्भ किया। हिंद बजाज के प्रोपराइटर सुहेल अनवर (रिशु) सभी आगन्तुको का स्वागत किया। इस अवसर पर हिन्द बजाज के जीएम शमसुल इसलाम (सोनू) ने बाइक की खुबियो के बारे में बताया की पल्सर एन-160 आधुनिक टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक डिज़ाइन से लैस नई पल्सर एन-160 युवाओं और स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। बजाज ऑटो का कहना है कि पल्सर एन-160 को “नेक्स्ट जेन स्ट्रीट स्पोर्ट मोटरसाइकिल” के रूप में डिज़ाइन किया गया हैए जो बेहतर कंट्रोलए कम्फर्ट और सटीक हैंडलिंग का अनुभव देती है। उन्‍होने बताया कि इसकी  विशेषताएँ निम्‍न है- १६० सीसी ऑयल. कूल्ड इंजन जो दमदार पावर और बेहतर माइलेज सुनिश्चित करता है, डुअल चैनल ABS (सेगमेंट में पहली बार), LED हेडलैंप और सिग्नेचर वुल्फ. आइ DRLS, स्पोर्टी डिज़ाइन और एग्रेसिव स्टांस, सिंगल सीट और प्रीमियम फिट फिनिश, ट्यूबलेस टायर्स और उन्नत सस्पेंशन है। इस अवसर पर दि हिन्द बजाज बजाज के प्रोपराइटर सुहेल अनवर (रिशु) आमिर अली, सहनावाज राजकुमार, देवेस, नबील, अशोक व सब-डीलर एंव समस्त ग्राहक बंधु मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …