Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्‍ट्रीट वेंडर्स को व्‍यापार के लिए मिलेगा लोन

स्‍ट्रीट वेंडर्स को व्‍यापार के लिए मिलेगा लोन

गाजीपुर। परियोजना अधिकारी डूडा ने पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत सूचित किया है कि जनपद गाजीपुर के सभी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में योजना का विस्तार भारत सरकार द्वारा कर दिया गया है, एवं इस योजना के अन्तर्गत नगर निकायों में व्यापार करने वाले स्ट्रीट वेण्डर्स को प्रथम ऋण की धनराशि रू0- 15000, द्वितीय ऋण की धनराशि रू- 25000, तृतीय ऋण की धनराशि रू0- 50000 एवं अंतिम ऋण प्राप्त करने के पश्चात् क्रेडिट कार्ड से भी लाभान्वित किया जायेगा। जनपद गाजीपुर के शहरी क्षेत्र में आकर व्यापार करने वाले स्ट्रीट वेण्डर्स को योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने नगर निकाय कार्यालय से सम्पर्क अथवा कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा गाजीपुर में आकर अपना आवेदन करा सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …