Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विश्‍वकर्मा श्रम सम्‍मान योजना के तहत नाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन जारी

विश्‍वकर्मा श्रम सम्‍मान योजना के तहत नाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन जारी

गाजीपुर। उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्या  ने जनपद के पारम्परिक कारीगरों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत ट्रेड-नाई हेतु आनलाईन वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in  एवं https://msme.up.gov.in  पर दिनांक 20.12. 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये थे। प्रशिक्षित लाभार्थियों को बैंकों की विभिन्न योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त करने की सुविधा है। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति स्वयं या पति/पत्नी आवेदन न करें। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर उपस्थित होने का कष्ट करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …