Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 13 दिसंबर को सैदपुर, मुहम्‍मदाबाद, जखनियां व जमानियां में आयोजित होगा राष्‍ट्रीय लोक अदालत

13 दिसंबर को सैदपुर, मुहम्‍मदाबाद, जखनियां व जमानियां में आयोजित होगा राष्‍ट्रीय लोक अदालत

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13.12.2025 को जनपद न्यायालय, गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियाँ व जमानियाँ के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। जिसमें पूर्व की भांति माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा आम जन को इसकी जानकारी एवं विधिक सेवा/सहायता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु धमेन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा एक जागरूकता रैली को आज दिनांक 10.12.2025 को जनपद न्यायालय गाजीपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा आम जनमानस से राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु आह्वाहन किया गया एवं विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सभी को जागरूक करते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने व अपने दायित्वों का पालन करने हेतु सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर संजय हरी शुक्ला, माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर, अली रजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03 गाजीपुर, शक्ति सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी लोक अदालत गाजीपुर, अभिमन्यू सिंह, स्पेशल जज एस0सी0/एस0टी0 पी0ए0 एक्ट गाजीपुर, राम अवतार प्रसाद, स्पेशल जज पाक्सो कक्ष सं0-1, गाजीपुर एवं विजय कुमार-IV] अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …