Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: दो बाइको के आमने-सामने टक्‍कर में एक की मौत, तीन घायल

गाजीपुर: दो बाइको के आमने-सामने टक्‍कर में एक की मौत, तीन घायल

गाजीपुर। बहरियाबाद-गाजीपुर मार्ग पर चकफरीद गांव में बीते बुधवार की रात में शिवलोचन सोनकर के घर के पास दो बाइको में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो जाने से एक युवक की मौत हो गई और तीन गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसमे एक का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में तथा दो का इलाज गाजीपुर मे किया जा रहा है । पुलिस ने शव को कब्जे में ले मर्चरी हाऊस गाजीपुर भेज दिया। बहरियाबाद कस्बा के चकफरीद निवासी बुद्धू सोनकर का नाती मोलू सोनकर (18) बाइक से अपने घर से जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ा कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिस पर चालक सहित तीन युवक सवार थे। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया जहां जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक रोहित राजभर (25) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य साथी रिश्तेदार को गाजीपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन आनन-फानन में पहुंचे  और घायल मोलू को लेकर ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकरचले गये जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक रोहित राजभर भुडकुडा थाना क्षेत्र के अहियाई गांव निवासी रामकृत राजभर का ज्येष्ठ पुत्र था। जो बाइक मैकेनिक का काम करता था। वह दो भाईयों मे बड़ा था। जिसकी पिछले साल 8 मई को शादी हुई थी। उसकी पत्नी लक्ष्मीना का रो रो कर बुरा हाल रहा।  मृतक के बाइक पर सवार घायल युवक दीपक राजभर (22) पुत्र बैजनाथ राजभर तथा अर्जुन राजभर पुत्र श्याम लाल राजभर मलिकपुरा के मधुवन गांव निवासी हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार रोहित राजभर की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर के बाद रोहित व साथियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया जहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। शव को रात में ही मोर्चरी हाऊस भेज दिया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …