गाजीपुर। क्रीडा अधिकारी ने सूचित किया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ एवं उ0प्र0 कबड्डी संघ के समन्वय से जनपद गाजीपुर में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 06 से 08 दिसम्बर 2025 तक जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के 18 मण्डलों सहित कुल 19 टीम सहित कुल 285 खिलाड़ी प्रतिभाग करेगी, इस प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 06-12-2025 को प्रातः 10.30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के कर कमलो द्वारा एवं समापन दिनांक 08-12-2025 को प्रातः 11.30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह के कर कमलो द्वारा किया जायेगा। इस प्रतियोगिता प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगित हेतु वेस्ट खिलाड़ी के रुप में उ0प्र0 कबड्डी एसोसिऐशन संघ के चयनकर्ता द्वारा चयन किया जायेगा, जो राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..