गाजीपुर। वाराणसी–गोरखपुर हाईवे स्थित आर बी टावर के पास आर कार डिटेलिंग 3M का भव्य उद्घाटन आज बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाश केसरी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रिंस अग्रवाल, मनोज कुशवाहा, सुधीर केसरी, रमेश यादव, सुरेशचंद्र यादव, इशू यादव, संजय सिंह, डॉ. चंद्रभान चौबे सहित कई अन्य प्रतिष्ठित जन शामिल थे। सभी अतिथियों ने नए केंद्र की सुविधाओं का अवलोकन किया और इसके संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं। आर कार डिटेलिंग 3M के प्रोपराईटर अभ्युदय यादव ने बताया कि हमारे यहां आर कार डिटेलिंग 3M में ग्राहकों के लिए उन्नत स्तर की गाड़ियों की देखभाल से संबंधित अनेक सेवाएँ उपलब्ध होंगी, जिनमें प्रमुख हैं—सेरेमिक कोटिंग,पीपीएफ (पेंट प्रोटेक्शन फिल्म),इंजन क्लीनिंग,लेदर क्लीनिंग,सभी प्रकार की कार एक्सेसरीज़ इस नए सेंटर के खुलने से आसपास के क्षेत्र में कार केयर और डिटेलिंग सेवाओं की एक विश्वसनीय और आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो गई है। स्थानीय लोगों ने भी इसके उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे क्षेत्र में ऑटोमोबाइल सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..