गाजीपुर। वाराणसी जोन की 26 वीं अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष- 2025 का जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन के नवनिर्मित क्रिकेट ग्राउण्ड में शुभारम्भ हुआ जिसके आयोजककर्ता बैंक ऑफ बड़ौदा परिवार गाजीपुर है । यह प्रतियोगिता दिनांक 01.12.2025 से 6.12.2025 तक आयोजित होगी । प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्री वैभव कृष्णा (आई0पी0एस0) पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी महोदय के द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसमें श्रीमान जिलाधिकारी गाजीपुर अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0राकेश कुमार मिश्रा व प्रयोजक बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर श्री रूपेश कुमार सिंह व समस्त टीम सदस्य व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । उक्त प्रतियोगिता में जनपद आजमगढ़,जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, भदोही, चन्दौली व गाजीपुर की टीमों ने प्रतिभाग कर रही हैं। बताते चलें कि जनपद गाजीपुर पुलिस लाइन्स का नवनिर्मित क्रिकेट ग्राउण्ड वाराणसी जोन का पहला फ्लडलाइट्स से सुसज्जित क्रिकेट ग्राउण्ड है जिसमें डे-नाइट मैच खेला जाएगा। मैच के स्कोरकार्ड हेतु साइड स्क्रीन व खिलाडियो की सुविधा के लिए बेहतर डगआउड आदि की व्यवस्था की गई है। मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।
वाराणसी बनाम बलिया
वाराणसी ने टॉस जीत कर बॉलिंग करने का निर्णय लिया। जिसके जवाब में बलिया पुलिस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाया। जिसमें आकाश ने सर्वाधिक 38 रन बलिया की तरफ से बनाया। बनारस की टीम से बॉलिंग करते हुए हैरी पटेल ने सर्वाधिक 03 विकेट लिए। जिसके जवाब में बनारस की टीम बैटिंग करते हुए 14.4 ओवर में 81 रन बना कर ऑल आउट हो गई। बनारस टीम की तरफ से अवनीश पांडेय ने सर्वाधिक 16 रन बनाया। इस मैच में बलिया की टीम ने बनारस की टीम को 78 रनों से हराया। बलिया की तरफ से पवन कुमार और उधम सिंह ने 02-02 विकेट लिए।
जौनपुर बनाम भदोही
जौनपुर टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए जौनपुर ने 20 ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जिसमें वेद ने 30 और राजा ने 50 रनों का योगदान दिया। भदोही की तरफ से बॉलिंग करते हुए नुमान ने 03 विकेट लिए। जीत के लिए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भदोही की टीम मात्र 120 रनों पर ऑल आउट हो गई। भदोही की तरफ से बिंद ने सर्वाधिक 30 रन बनाया। जौनपुर की तरफ से बॉलिंग करते हुए राकेश और संजय ने 03-03 विकेट लिए। इस मैच में जौनपुर ने भदोही को 45 रनों की करारी शिकस्त दी।
चंदौली बनाम मिर्जापुर
इस मैच में चंदौली जिले ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इस दौरान मिर्जापुर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 148 रन बनाए। मिर्जापुर की तरफ से आशीष ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। वहीं चंदौली की तरफ से मुकेश यादव ने 4 विकेट लिए। वहीं दूसरी पारी में चंदौली ने 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 3 विकेट खोकर 150 रन बना कर मिर्जापुर को हरा मैच जीत लिया। चंदौली की तरफ से इन्तजार ने सर्वाधिक 88 रन बनाए व मिर्जापुर की तरफ से सतीश ने 2 विकेट लिए।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..