Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रामचरित मानस है आदर्श ग्रंथ- आचार्य चंद्रकेश जी महाराज

रामचरित मानस है आदर्श ग्रंथ- आचार्य चंद्रकेश जी महाराज

गाजीपुर। मानस परिषद देवकली के तत्वाधान मे 51 वां  पांच दिवसीय मानस सम्मेलन ब्रहमस्थल परिसर मे आयोजित किया गया हॆ। प्रवचन के प्रथम दिन रविवार को प्रथम दिन संगीत मय प्रवचन करते हुए आचार्य चन्द्रकेश जी महाराज ने कहा  रामचरित मानस एक आदर्श ग्रन्थ हॆ जो सारे विश्व मे पूज्य हॆ।इसके सभी पात्र आदर्श से परिपूर्ण हॆ।भाई से भाई,पिता पुत्र,सास बहूं,मित्र से मित्र,पति पत्नी का संबध कॆसा होना चाहिए।सम्पूर्ण शिक्षा मिलती हॆ।जो सभी जाति,धर्म,सम्प्रदाय के लोगो के लिए अनुकरणीय हॆ।सनातन धर्म की जङे गहरी हॆ।विदेशी ताकतों द्वारा हमला करने के बावजूद सनातन धर्म जिन्दा हॆ ।आज मानव पश्चिमी सभ्यता की ओर भाग रहा हॆ जो पतन का कारण हॆ। श्री आचार्य ने कहा मानव जीवन बङे भाग्य से मिला हॆ जो देवताओं को भी दुर्लभ हॆ आज मिला हॆ कल मिलेगा या नही इसकी कोई गारंटी नही हॆ।चॊरासी लाख योनियों मे भटकने के पश्चात परमात्मा जीव को उध्दार के लिए मानव तन मे इस धराधाम पर भेजा हॆ ताकि भजन कर इस माया रुपी संसार सागर से पार हो सके परन्तु जीव इस धाराधाम पर आने के बाद भूल कर नाना प्रकार का कष्ट सहन करते हुए परमात्मा को दोष देता हॆ। जो समस्त दुःखो का मूल कारण हॆ। इस अवसर पर अर्जुन पाण्डेय,दयाराम गुप्ता ,त्रिलोकीनाथ गुप्ता, नरेन्द्र कुमार मॊर्य,अवधेश मॊर्य आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थे ,अध्यक्षता प्रभुनाथ पाण्डेय व संचालन आचार्य रामसुधार पाण्डेय ने किया। प्रवचन का कार्यक्रम नित्य रात्रि‍ 6 बजे से रांत्री 9 बजे के बीच 4 दिसंबर तक चलेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …