Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर में निदेशक डॉ. शान्‍तनु को दी गयी श्रद्धांजलि

कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर में निदेशक डॉ. शान्‍तनु को दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर की ओर से एक ‘शोक सभा’ की गयी, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-अटारी कानपुर के निदेशक डा0 शान्तनु कुमार दूबे की  हार्ट अटैक से असामयिक मृत्यु पर परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त  की गयी। केन्द्र के सीनियर साइंटिस्ट एवं हेड डा0 विनोद कुमार सिंह ने कहा कि डा0 शान्तनु दूबे की असामयिक मृत्यु ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के एक प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक को खो दिया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर के डा0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा0 शिव कुमार सिंह, डा0 ओमकार सिंह, डा0 रागिनी दूबे, आशीष कुमार बाजपेयी, आशुतोष सिंह, सुनील कुमार, संतलाल गुप्ता, तौसिफ आलम, राजेश रावत इत्यादि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …