Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवती का शव, मचा कोहराम

गाजीपुर: फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवती का शव, मचा कोहराम

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के बहतुरा गांव निवासी खुशी पाण्डेय पुत्री सुभाष पाण्डेय का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे सीएचसी पर ले गये, जहां शारीरिक परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि दो भाई बहनों में छोटी खुशी बीएससी की छात्रा थी। खुशी नित्य की भांति भोजन करने के बाद अपने कमरे में चली गयी थी। लड़की के पिता के किसी कार्य के लिए दरवाजा खोलवाने गए, लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुलने पर रोशनदान से देखा गया तो पंखे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटकता दिखा। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग भ्ी मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गये। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया और सीएचसी पर लाया गया, जहां शारीरिक परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष संतराम यादव ने बताया कि युवती के पिता सुभाष पाण्डेय के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। युवती ने क्यो खुदकुशी की हैं इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …