Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / चार श्रम संहिताओं के खिलाफ तीसरे दिन भी चला धरना

चार श्रम संहिताओं के खिलाफ तीसरे दिन भी चला धरना

गाजीपुर। केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों/कर्मचारियों के अधिकारों और कार्य सुलभ 44 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में बदलने और बीते 21 नवंबर को इसे लागू करने के मजदूर/कर्मचारी विरोधी निर्णय के विरोध में दिनांक 26 नवंबर 2025 को आज तीसरे दिन यू पी एम एस आर ए की गाजीपुर ईकाई, अखिल भारतीय किसान सभा तथा citu के सदस्यों द्वारा गाजीपुर तहसील स्थित सरजू पांडे पार्क में बांह पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया और अपनी असहमति जताई तथा इन चार श्रम संहिताओं के दुष्परिणामों पर गहन चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से इन संहिताओं को तत्काल वापस लेने की जोरदार मांग की। गाजीपुर ईकाई साथी ए. के. जैन ने केंद्र सरकार की मजदूर/कर्मचारी  विरोधी नीति और नियत पर सवाल उठाते हुए बताया की ये चार श्रम कोड कंपनी मालिकों को ठेका मजदूरी की खुली छुठ के साथ बिना किसी कारण छटनी और शोषण का अधिकार प्रदान करता है, जिसका तमाम ट्रेड संगठन लगातार तीन दिनों से विरोध कर रहें हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय किसान सभा से साथी योगेंद्र यादव ने किसानों एवं मजदुरों के विरूद्ध हो रहे तमाम प्रयासों की भर्तसना की, उ. प्र. किसान सभा से ईश्वर लाल गुप्ता ने केंद्र  सरकार की आलोचना की और धरने को अपना समर्थन दिया, किसान सभा के साथी मारकंडेय जी ने धरना को अपना समर्थन दिया, यू पी  एम. एस. आर. ए. के प्रदेश संयुक्त महामंत्री साथी आर. एम. राय ने मजदुरों, कर्मचारियों के विरूद्ध बन रही नीतियों और अधिकारों पर लगातार हमले पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार को प्रेषित हेतु दिया गया। कार्यक्रम में ईकाई के साथी आर. एम. राय, ए.के. जैन, एस. के. राय, आशीष राय, शिवम गुप्ता, कृष्णा शर्मा,  सुधीर राय, विकास वर्मा, विनित शर्मा, सर्वेश मिश्रा, अर्पित गुप्ता, सौरभ शर्मा, राकेश तिवारी, निकेत तिवारी, राकेश तिवारी, शुभम चौरसिया समेत अनेक साथियों में अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन राय और संचालन जिलासहमंत्री सुधीर राय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …