Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीएम गाजीपुर ने पूर्व सैनिको की सुनी समस्‍याएं

डीएम गाजीपुर ने पूर्व सैनिको की सुनी समस्‍याएं

गाजीपुर! जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक का कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुआ। बैठक में  अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दिनेश कुमार,  अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अतुल कुमार, उपस्थित थे। जिला सैनिक बन्धु बैठक को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) के द्वारा संचालन किया गया। बैठक जिलाधिकारी  ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के सम्बन्ध में 04 प्रार्थना पत्रों का अवलोकन एवं प्रार्थना पत्र के साथ शिकायत के बारे में स्वयं पूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को पत्र जारी करने का निर्देश जारी किया। जिलाधिकारी  ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को शहीदों की मूर्ति स्थापना, तोरण द्वार एवं सडक नामकरण गौरव पथ करवाने के लिए सम्बधित विभाग को पत्र जारी करने हेतु निर्देश दिया।. जिला सैनिक बन्धु बैठक में 10 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …