Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लोकबंधु राजनारायन जी की मनाई गई जयंती

लोकबंधु राजनारायन जी की मनाई गई जयंती

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में लोकबंधु के नाम से दुनिया में विख्यात राजनारायन जी की जयंती पर पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस गोष्ठी में पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्च करते हुए कहा कि राजनारायन ने आम आदमी की खातिर एक दो नहीं बल्कि 17 साल जेल में गुजार दिए। ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा, जिस पर राजनारायण ने आवाज न बुलंद की हो। आजाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी तब अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया। बनारस हिदू विश्वविद्यालय से शुरू इस आंदोलन को देश भर में फैला दिया। उन्होंने कहा कि राज नारायण जी का निधन 69 साल की उम्र में हुआ, लेकिन इस सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। इसमें तीन साल आजादी के पहले और 14 साल आजादी के बाद। उनकी जेल यात्राएं ये बताती हैं कि वह आम जन के सरोकारों से किस हद तक जुड़े रहे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि राज नारायण ने एक ओर जहां कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी को कोर्ट और चुनाव दोनों में हराया। उन्होंने दलितोद्धार के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश उन्होंने ही कराया। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से  आत्मा यादव,आजाद राय,जगत मोहन बिंद,सुग्गु यादव, कृष्णा यादव अशोक कुमार बिद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आदि  मौजूद थे।इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …