गाजीपुर। गाजीपुर के सदर ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर के प्रधान ने बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाया है जिसका उद्घाटन बीजेपी के सदर ब्लाक प्रमुख राजदेव यादव ने फीता काटकर किया। कहते हैं कि इंसान में अगर कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कोई भी मुश्किल आड़े नहीं आती ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है गाजीपुर के सदर ब्लाक के रसूलपुर टी शेखपुर ग्राम पंचायत में जहां पर ग्राम प्रधान की इच्छा शक्ति ने पहले जनपद में सभी सुविधाओं से युक्त मॉड्यूलर पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया और अब उन्होंने एक और पहल करते हुए उसी ग्राम पंचायत सचिवालय के ऊपर गांव के बच्चों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी खोला। जिसमें सभी तरह की सुविधा मिलती है जैसे सभी तरह के कंपटीशन की किताबों के अलावा वाई-फाई की सुविधा और कंप्यूटर की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले छात्रों को करेंट अफेयर्स जानकारी रहे इसके लिए इस लाइब्रेरी में समाचार पत्र के लिए स्टैंड भी लगाए गए हैं इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सदर ब्लॉक प्रमुख राजदेव यादव ने कहा कि यह लाइब्रेरी गांव के उन छात्रों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा जो छात्र रोजाना मिलो दूर जाकर और अधिकतम राशि देकर प्राइवेट लाइब्रेरी जाते हैं अब इस तरह की सुविधा बहुत ही कम शुल्क में गांव में ही उन्हें उपलब्ध हुआ है जिससे उनका समय भी बचेगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधान कल्पना यादव की तारीफ की उन्होंने कहा कि ऐसा काम जिले के सभी ग्राम प्रधानों को करना चाहिए। वही इस बाबत जब ग्राम प्रधान कल्पना यादव से बातचीत की गई कि इस तरह की लाइब्रेरी खोलने की प्रेरणा आपको कहां से मिली तो उन्होंने कहा कि एक पढ़ा लिखा व्यक्ति ही दूसरे व्यक्ति को शिक्षित बन सकता है और इसी उद्देश्य से मैं अपने गांव के हर एक तबके के युवकों को शिक्षित बनाने का संकल्प लिया हूं।और जो भी कंपटीशन पास करता है तो ग्राम प्रधान की तरह से सम्मान राशि भी दी जाएगी ताकि छात्रों में उत्साह बढ़ेगा । डिजिटल युग में युवाओं को कंपटीशन की तैयारी करना आसान हो चुका है ।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशिपाल सिंह उर्फ घूरा सिंह , रामज्ञान यादव प्रधान संगठन अध्यक्ष , प्रधान जनार्दन यादव ,प्रधान सोनू यादव , सचिव बैजनाथ तिवारी , सचिव रमेश कुमार , जेई एमआई विनोद कुमार , रणविजय यादव ,गुल्लू सिंह यादव , मुन्ना खान , भोला यादव, अजय यादव , शिव यादव , मुसाफिर सफाई कर्मचारी अजय यादव , माधो सिंह चौहान , अमरनाथ राम , खरपतु राम , सिताब चन्द्र , ओमप्रकाश यादव संतोष यादव , पारस यादव ,पूर्व प्रधान फेकू यादव , अनीश , सफीक , वहीद , आफताब , संचालन अभिषेक सिंह कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..