Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर मेडिकल कालेज में 20 नवंबर से शुरु होगा एमआरआई मशीन से जांच – प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा

गाजीपुर मेडिकल कालेज में 20 नवंबर से शुरु होगा एमआरआई मशीन से जांच – प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र मेडिकल कालेज गाजीपुर में एमआरआई मशीन से स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण की सेवा 20 नवंबर से शुरु हो जायेगा। यह जानकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को दी है। उन्‍होने बताया कि मेडिकल कालेज की स्‍थापना लगभग पांच वर्ष हो गया है। हम एमआरआई मशीन की स्‍थापना के लिए बीते दो वर्षो से प्रयासरत थे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के आशीर्वाद से पिछले वर्ष फरवरी में एमआरआई मशीन की शासन से स्‍वीकृति मिली और अप्रैल से इस प्रोजेक्‍ट पर कार्य शुरु हो गया। नवंबर में परीक्षण के उपरांत 20 तारीख से यह जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया जायेगा। उन्होने बताया कि यह आधुनिक एमआरआई मशीन पॉवर ग्रीड कोआपरेशन आफ इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत प्रदान की गयी है। एमआरआई मशीन की जांचें उचित व निर्धारित शुल्‍क पर की जायेंगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …