Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डॉ. विवेकी राय की जयंती पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

डॉ. विवेकी राय की जयंती पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। बुधवार को साहित्यकार डॉ. विवेकी राय की जयंती जोनल रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें आंचलिक चेतना का सशक्त चिराग बताते हुए उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न विधाओं में लिखित डॉ. राय की पाँच दर्जन से अधिक कृतियाँ उनकी साहित्य साधना की गवाही देती हैं। 19 नवंबर 1924 को बलिया जनपद के भरौली गांव में जन्मे डॉ. विवेकी राय बचपन से ही मेधावी थे। उन्होंने स्वाध्याय के बल पर एमए और पीएचडी की उपाधि हासिल की और सोनवानी, नरही तथा बलिया के खरडीहा होते हुए स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के हिंदी विभाग में प्राध्यापन किया। ग्रामीण जीवन, कृषि संस्कृति और आंचलिक चेतना से जुड़े इस साहित्यकार ने जीवनभर अविराम लेखन किया। प्रेमचंद और फणीश्वरनाथ रेणु के बाद आंचलिक साहित्य के प्रमुख हस्ताक्षर के रूप में उन्हें विशेष स्थान प्राप्त है। उनके साहित्य पर कई शोधार्थियों ने पीएचडी एवं डी.लिट. की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। कार्यक्रम में विजय कुमार राय, शिवकुमार, मनीष मिश्रा, मनीष सिंह, अजीत राय, शिवमुनि यादव, चंद्रिका यादव, करुणेंद्र राय, अखिलेश यादव, प्रदीप कुमार राय, कृपा कृष्ण, रजत, संजीव कुमार, आरएन राय, विनीत दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वर्गीय विवेकी राय के पौत्र यशवंत राय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …