गाजीपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने बताया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक, उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा अरबी तथा फारसी की मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष- 2026 के परीक्षा आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर भरने से सम्बन्धित समय-सारिणी निर्धारित की गयी है। जिसमें मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा छात्र/छात्राओं का परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष- 2026 के परीक्षा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर भरने की प्रक्रीया प्रारम्भ होने की तिथि दिनांक 20.11.2025 है, परीक्षा वर्ष 2026 हेतु निर्धारित परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 20.11.2025 से 19.12.2025 तक है, मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा छात्र/छात्राओं का परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर भरने की अंतिम तिथि दिनांक 20.12.2025 तक है, मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों को नियमानुसार मदरसा पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि दिनंाक 22.12.2025 है, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा परीक्षा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर सन्देहास्पद डाटा को सम्मिलित करते हुए लॉक करने की अंतिम तिथि दिनांक 26.12.2025 तक है, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा परीक्षा वर्ष 2026 हेतु परीक्षा केन्द्रो का निर्धारण करते हुए आनलाइन मदरसा पोर्टल पर परीक्षा केन्द्रो के डाटा फीड किये जाने की अवधि दिनांक 26.12.2025 से 06.01.2025 तक है, जिला अल्पसंख्यक कल्णाण अधिकारी द्वारा परीक्षा वर्ष 2026 हेतु परीक्षा केन्द्रो डाटा फीड किये जाने के उपरान्त परीक्षा केन्द्रो पर सम्मिलित होने वाले मदरसों की ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर मैपिंग की अवधि दिनांक 06.01.2026 से 12.01.2026 तक है, परीक्षा वर्ष 2026 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक एवं डेस्क-स्लिप जारी किये जाने की तिथि दिनंांक 15.01.2026 तक निर्धारित की गयी है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..