Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय आरटीआई गाजीपुर में लगेगा 21 नवंबर को रोजगार मेला, रोडवेज में संविदा चालक पद पर होगी भर्ती

राजकीय आरटीआई गाजीपुर में लगेगा 21 नवंबर को रोजगार मेला, रोडवेज में संविदा चालक पद पर होगी भर्ती

गाजीपुर! निदेशक, सेवायोजन, उत्तर प्रदेश  लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर एवं राजकीय,आई0टी0आई0 के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेला दिनांक-21.11.2025 को प्रातः 10ः30 बजे से राजकीय, आई0टी0आई0 (परिसर) गाजीपुर में आयोजित किया जायेगा। इस मेले में मुख्य रूप से रोडवेज बस के संविदा चालक पद हेतु चयन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त रैडस्टेड कंम्पनी भी प्रतिभाग करेगी। संविदा चालक पद की अर्हताएं – शैक्षिक योग्यता कक्षा 08 उर्त्तीण, ड्राइविंग लाइसेंस 02 वर्ष पुराना वैध हैवी लाईसेंन्स, लम्बाई 05 फीट 03 इंच, आयु 23 वर्ष 06 माह से 40 वर्ष, रिक्त 60 पद, मानदेय नियमानुसार है। नियोजक द्वारा अपने रिक्तियां सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेब पोर्टल-rojgaarsangam.up.gov.in  पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टलः-rojgaarsangam.up.gov.in  पर अपना पंजीयन कराकर उक्त मेले में प्रातः 10ः30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिष्चित करें, इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …