Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल गाजीपुर में यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल गाजीपुर में यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

गाजीपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को यातायात सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने यातायात उप निरीक्षक अनिल कुमार राय को बुके प्रदान कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार राय( यातायात उप निरीक्षक ) छात्रों व विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी और कहा कि मोटरसाइकिल बिना हेलमेट का ना चलाएं क्योंकि यातायात के दौरान दुर्घटना होने पर यदि सिर सुरक्षित है, तो मानो सब  सुरक्षित है। “सर सलामत सब सलामत” नामक नारे से भी छात्रों को अवगत कराया। बिना लाइसेंस वाहन चलाना अपराध है। वाहन चलाने की सही उम्र 18 साल होती है। अतः सभी इस बात पर सदैव ध्यान दें क्योंकि कम उम्र के युवाओं द्वारा वाहन चलाने से ही अधिकांश दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने बताया कि आप छात्र ही अपने परिवार व समाज को इसके संबंध में जागरूक कर सकते है ताकि जीवन सभी का सुरक्षित बना रहे विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने भी छात्रों को संबोधित किया और यातायात उपनिरीक्षक महोदय के द्वारा छात्रों को यातायात संबंधित नियमों की जानकारी देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद,दिनकर सिंह, दीपक कुमार, राज नारायण कुशवाहा, संजीव कुमार अग्रहरी, हरि कुशवाहा, प्रदीप कुमार ( यातायात आरक्षी ) किशन कुमार( यातायात आरक्षी ) व समस्त शिक्षक गण एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री राकेश पांडे जी ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …