गाज़ीपुर। जनपद स्तरीय 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी–2025 में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जूनियर वर्ग में कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प (स्थिर मॉडल) उप-विषय के अंतर्गत कक्षा 9(E) के छात्र रोशन जयसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं सीनियर वर्ग में उभरती प्रौद्योगिकी (क्रियाकारी मॉडल) उप-विषय पर बनाए गए मॉडल के लिए छात्र ओमकार विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों प्रतिभाओं ने अपनी नवीन सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से निर्णायकों को प्रभावित किया। इन उपलब्धियों के साथ दोनों छात्र मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..