Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सही मतदाता सूची से ही चुनाव होगा निष्‍पक्ष व पारदर्शी- भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय

गाजीपुर: सही मतदाता सूची से ही चुनाव होगा निष्‍पक्ष व पारदर्शी- भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय

गाजीपुर । मतदाता सूची शुद्ध और सही नहीं होगी तो कोई भी चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं हो सकता आज यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जहूराबाद विधानसभा के कासिमाबाद और बाराचवर ब्लाक सभागार मे मतदाता सूची विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान से सम्बन्धित पार्टी के बुथ अध्यक्षो तथा बीएलए- 2 कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मत है, और मत का अधिकार तभी उपयोगी है जब मतदाता सूची शुद्ध,पवित्र, पारदर्शी हो उन्होंने कहा कि पवित्र शब्द का उल्लेख इस वजह से करना पड़ रहा कि कतिपय कारणों वश भ्रष्टाचारी व्यवस्था के लोग सत्ता पर कब्जा करने के लिए लगातार इसे अपवित्र करने का कुचक्र करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि राष्ट के प्रति यह नागरिक कर्तव्य है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सभी तथ्य स्पष्ट और सत्य शामिल हो। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, कृष्णानंद राय,डा सानन्द सिंह, अखिलेश राय,विपिन बिहारी सिंह, प्रफुल्ल सिंह, शुभांशु मिश्रा,मयंक राय आदि उपस्थित थे। गाजीपुर सदर विधानसभा की बीएलए -2 व बूथ अध्यक्षों की बैठक नन्दगंज व गाजीपुर जिला कार्यालय पर हुई। जिसको सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान की सबसे बड़ी जरूरत मतदाता सूची को शुद्ध और सही करना है ताकी विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्था के देश की लोक तंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक तुष्टिकरण के चलते इसकी पारदर्शिता और शुद्धता को प्रभावित करने वाले लोग नहीं चाहते की लोकतंत्र मजबूत हो लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह निश्चित हो गया है कि जो देश का नागरिक होगा वह इस लोकतंत्र का मतदाता होगा।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता विनोद अग्रवाल सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, काशी चौहान, प्रीति गुप्ता, गोपाल राय, रासबिहारी राय सहित आदि अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।मुहम्मदाबाद विधानसभा की बैठक को मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने संबोधित किया और कहा कि लोकतंत्र की व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण भाग मतदाता सूची के पुनरीक्षण का या विशेष अभियान देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत तथा कर्मठ ईमानदार लोकप्रिय जन प्रतिनिधियों के चुनाव में सहायक होगा।जंगीपुर विधानसभा की बैठक अपना पैलेस कैथवलिया तथा शंभू नाथ महाविद्यालय हरिहरि,मरदह में हुई जहां जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने बैठक को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेस राजभर, रमेश सिंह पप्पू, रामनरेश कुशवाहा, संकठा प्रसाद मिश्रा, मनोज सिंह, राधेश्याम आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …