Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में मवेरिक्स विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में मवेरिक्स विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच सीपीसी – रेड और मवेरिक्स के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं रोहित ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया | आज के मैच में सीपीसी – रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए माँ भागीरथी क्लब की टीम ने राज्यवर्धन के 47 तथा राहुल विश्वकर्मा के 45 रनों की बदौलत मैच के 24वें ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 45 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई |  मवेरिक्स के तरफ से प्रशांत राय ने सर्वाधिक 7 तथा शशांक, प्रिंस व अमन वर्मा ने 1-1 विकेट लिया | 46 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मवेरिक्स की टीम प्रिन्स के नाबाद 28 तथा अजित कुमार के नाबाद 12 रनों की बदौलत मैच के चौथे ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 49 रन बनाकर 10 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया | आज के मैच में स्मति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा मो० अम्मार, अभिनव,  सिद्धार्थ और आयुष ने स्कोरर की भूमिका निभाई | इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच एपीआरसी – ब्लू और यंग स्टार – रेड के बीच खेला जायेगा |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …