Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एम.जे.आर.पी. पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम, रौजा, गाज़ीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

एम.जे.आर.पी. पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम, रौजा, गाज़ीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

गाजीपुर। एम.जे.आर.पी. पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम, रौजा, गाज़ीपुर में 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर संस्थापक एवं पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा तथा विद्यालय प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संस्थापक ने नेहरू जी के जीवन, उनके व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा बच्चों के प्रति उनके प्रेम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों के प्रति अपने गहरे स्नेह और दूर दृष्टि के लिए जाने जाते है इसी वजह से उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारा जाता है वे बच्चों को सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने की वकालत करते थे जिससे भविष्य में एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके ।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें परिश्रम, अनुशासन और सदाचार को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने बच्चों को नेहरू जी के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामना दी। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय, संजीव अग्रहरी, हरि सिंह कुशवाहा, राजीव गुप्ता,  वसंत शर्मा, अनुपमा वर्मा, अर्जुन सिंह कुशवाहा, सरस्वती सिंह, डॉ. दीपिका, अमित सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक गण व छात्र उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …