गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानिया में पंजीकृत मुक़दमा 412/2025 में पुलिस टीम पर फायरिंग कर मौके से फरार बदमाश की गिरफ्तारी के संबंध में जनपद में विभिन्न स्थानों मे छापेमारी जनपद गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी| इसी क्रम में गिरफ़्तारी के सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक ज़मानियाँ मय टीम बरुईन दिलदारनगर मार्ग पर भ्रमणशील थे कि एक मोटरसाइकिल सवार बिना नंबर प्लेट ज़मानियाँ की तरफ जाता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल तेजी से जमानिया की तरफ भागने लगा| प्रभारी निरीक्षक ज़मानियाँ द्वारा जरिये दूरभाष सेकेंड मोबाइल सूचना देते हुए उक्त व्यक्ति की घेराबंदी कर गिरफ़्तारी का प्रयास किया गया| उक्त सूचना को सही मानते हुए उक्त वाहन को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई| नहर पुलिया दिलाचवर मोड़ के पास सामने से खुद को घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से देशी तमंचे से 01 राउंड फायर किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायर किया गया तो बदमाश के दाहिने पैरो में गोली लगी घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु CHC ज़मानियाँ भेजा जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार /घायल अभियुक्त का नाम पता
1 सभाजीत उर्फ़ शालू यादव पुत्र रामफेर यादव ग्राम लछी रामपुर मिर्ज़ापुर थाना बहरियाबाद जनपद गाज़ीपुर(घायल अभियुक्त)
बरामदगी –
- 01 अदद देसी तमंचा 315 बोर
- 1 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
- 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
- 01 अदद मोटरसाइकिल
गिरफ्तार/घायल अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1मु0अ0सं0 120/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि. व 11 पशु क्रूता अधि. थाना मेहनाज़पुर आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 77/ 25धारा 3/5A/8 /5 गोवध निवारण अधिनियम 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बहरियाबाद जनपद गाज़ीपुर
3.मु0अ0सं0412/ 25 धारा 3/5A/8 /5 गोवध निवारण अधिनियम 109(1) BNS थाना ज़मानियाँ जनपद गाज़ीपुर
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..