Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव

गाजीपुर: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव

गाजीपुर। समता इंटर व समता महाविद्यालय के संस्थापक पूर्व शिक्षामंत्री स्व. कालीचरण यादव को गुरुवार को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कालेज के पुरातन छात्र रहे वनस्पति वैज्ञानिक एवं अपर निदेशक लालजी यादव ने ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए पूर्व शिक्षामंत्री के योगदान को अद्वितीय बताते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ जनपद अपितु पूरे प्रदेश को शिक्षा जगत में एक अलग पहचान दिलाई। विशिष्ट अतिथि आईएएस नारद यादव ने समाज पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के दुष्प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि इस पर समाज के हर वर्ग को ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की पहचान उनके बच्चों से ही होती है। इसलिए अपने बच्चों को शिक्षा के साथ ही नैतिकता और अनुशासन का भी पाठ पढ़ाएं। पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव ने कहा कि उनकी पहचान निर्भीकता, निष्पक्षता और कर्मठता के रूप में रही। राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व प्रधानाचार्य रामधनी सिंह यादव ने पूर्व शिक्षामंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का उल्लेख किया। उन्होंने उनके साथ काम करने के कई संस्मरणों का उल्लेख भी किया। पूर्व शिक्षामंत्री के पुत्र एवं समता कालेज के प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के हाथों जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरित कराया। साथ ही हाईस्कूल की टॉपर छात्रा अनुष्का गुप्ता, रजनीश यादव, इंटर की शिवानी यादव, रोशनी यादव सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल प्रदर्शन करने वाले दर्जन भर से अधिक छात्र छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रा अनुष्का गुप्ता ने पूर्व शिक्षामंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सारगर्भित भाषण दिया, जिसे काफी सराहा गया। छात्र-छात्राओं व लोक कलाकार सूबेदार स्नेही, चंदू यादव ने प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. रामकुमार यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव, प्राचार्य प्रो. अजय शुक्ल, प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव, डा. रणजीत यादव, रणविजय यादव, डा. रणवीर यादव, अभिषेक यादव, अनिकेत सिंह, रामधनी शर्मा, डा. विंध्याचल यादव, डा. कमलेश यादव, जगजीवन जायसवाल, धर्मेन्द्र यादव सोनू, विजय यादव, सुरेन्द्र यादव, चंदन यादव, अशोक कुशवाहा, कमर सिद्दीकी सहित छात्र छात्राएं और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। अध्यक्षता पूर्व  प्रधानाचार्य रामधनी सिंह यादव और संचालन प्रोफेसर डा. पीयूष वर्मा ने किया। अंत में प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …