Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल गाजीपुर में मनाया गया विधिक सेवा दिवस

एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल गाजीपुर में मनाया गया विधिक सेवा दिवस

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एम0जे0आर0पी0 पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर  में दिनांक 09/11/2025 को विधिक सेवा दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को न्यायपालिक के बारे में जागरूक किया गया एवं न्यायपालिका का महत्व समझाया गया। इस अवसर पर विधिक सेवा शिविर का भी आयोजन किया गया एवं विधिक सेवा रैली भी निकाली गयी जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा दिवस का महत्व समझाते हुए अन्य जानकारियां प्रदान की गयीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, उप-प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय, हरि कुशवाहा, राज नारायण कुशवाहा, सरस्वती सिंह, दिनकर सिंह, संजीव अग्रहरी, दीपक कुमार एवं समस्त शिक्षक गण व छात्र उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …