Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सांसद और विधायक खेल स्‍पर्धा के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

सांसद और विधायक खेल स्‍पर्धा के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मा0 सांसद/मा0 विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन विधान सभा स्तर पर खिलाड़ियों की उपलब्धता के अनुसार सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में महिला/बालिका एवं पुरूष/बालक श्रेणी में एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, फुटबाल, खो-खो, हांकी एवं क्रिकेट खेल विधा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जनपद के सात विधान सभाओं में नोडल/क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के मार्गदर्शन में खेल विधाओं का किया आयोजन किया जायेगा। जिसमें विधान सभा सदर में नोडल/क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुश्री आंचल सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 13 व 14 नवम्बर,2025 को नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में, विधान सभा सैदपुर के टाउन नेशनल इण्टर कालेज सैदपुर मे दिनांक 18 व 19 नवम्बर, 2025 को सुश्री सिन्धुजा यादव, विधान सभा जखनियां के श्री महन्त रामबरन दास इण्टर कालेज, भुड़कुड़ा जखनियां में दिनांक 20 व 21 नवम्बर, 2025 को चन्द्रकान्त यादव, विधान सभा जंगीपुर में कृषि उत्पादन मण्डी समिति जंगीपुर में दिनंाक 22 व 23 नवम्बर, 2025 को अखिलेश यादव, विधान सभा जमानियां में ग्रामीण स्टेडियम मिर्चा कुसी, जमानियां में दिनांक 25. व 26 नवम्बर, 2025 को किशनचन्द, विधान सभा मुहम्मदाबाद में अष्ट शहीद इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद में दिनांक 28 व 29 नवम्बर, 2025 को रविशंकर प्रसाद, विधान सभा जहुराबाद में नेशनल इण्टर कालेज, कासिमाबाद में दिनंाक 02 व 03 दिसम्बर, 2025 को मो0 वकार खान के मार्गदर्शन में किया जायेगा। उन्होने युवा साथी पोर्टल एवं मा0 सांसद पोर्टल पर पंजीकृत खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि उपरोक्तानुसार अपने विधान सभा स्तर की प्रतियोगिता में ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …