Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के मैच में सी.पी.सी.- रेड विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के मैच में सी.पी.सी.- रेड विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच सीपीसी – रेड और एपीआरसी – ब्लू के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं रोहित ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया| आज के मैच में सीपीसी – रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी – रेड की टीम ने मनीष बलवंत के 27 तथा प्रीतम यादव के 24 रनों की बदौलत मैच के 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर 125 रनों के स्कोर पर पर आल आउट हो गयी | एपीआरसी – ब्लू के तरफ से आयुष बिन्द व अमन यादव ने सर्वाधिक 3-3 तथा किशन पाल, रूद्र प्रताप और राज श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट लिया | 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एपीआरसी – ब्लू की टीम ने राज श्रीवास्तव के नाबाद 25 रनों के बदौलत मैच के 28वें ओवर में 98 रन ही बना पाई | सीपीसी – रेड के तरफ से मनीष बलवंत ने सर्वाधिक 5 तथा कप्तान शिखर सिंह ने 4 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा मो० अम्मार, सूर्यांश और अभिनव ने स्कोरर की भूमिका निभाई| इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच सीपीसी – रेड और माँ भागीरथी क्लब के बीच खेला जायेगा|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …