Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राष्ट्रगीत के 150 वर्ष में प्रवेश पर राष्ट्र सेविका समिति ने चलाया अभियान

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष में प्रवेश पर राष्ट्र सेविका समिति ने चलाया अभियान

गाजीपुर। जनपद के नगर क्षेत्र में राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में सह नगर कार्यवाहिका प्रियंका के नेतृत्व में वंदे मातरम का सामूहिक गायन और भारत माता की आरती रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज, फत्तेपुर सिंकन्दर फूल्लनपुर में शुक्रवार मे प्रातः कराया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने वंदे मातरम के विषय पर अपना उदबोधन किया। अपने उदबोधन मे बताया कि वन्देमातर राष्ट्रगीत के 150 वर्ष प्रवेश के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत गायन किया जा रहा है। इस भारत भूमि का दर्शन करते हुए बंकिम चंद्र को जिस प्रकृति के स्वरूप का अनुभव हुआ, उसके पश्चात वर्णन के लिए जो शब्द प्रस्फुटित हुए, वह मां के वंदन के रूप में हुआ, और वह वंदे मातरम बना। हम सभी जानते हैं कि वंदे मातरम जन-जन का मंत्र रहा, अपने मातृभूमि का मंत्र रहा है। ऐसे वंदे मातरम गायन सभी देशवासियो को पूरे मनोयोग से करना चाहिए।  जिसमे परिवार के साथ सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कर सकते हैं। सेविका बहने व्यक्तिगत गायन कर सकती हैं। सामूहिक बहनों के साथ में भी गायन कर सकती है। इसके साथ सभी देशवासियो को इसका गायन नित्य करना चाहिए। शिक्षण संस्थाओ में अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन किया जाना चाहिए। जिससे बच्चो व अभिभावको मे राष्ट्रीय चेतना का उदगार हो और राष्ट्र के प्रति सभी में सजग भाव का निर्माण हो और अपने नागरिक कतर्व्य की पूर्ती पूरी जिम्मेदारी के साथ हो। इस अवसर परं बौद्धिक प्रमुख कल्याणी विद्यालय के अध्यापक और सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं उपस्थिति रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …