गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच अजंता-ए और ए.पी.आर.सी.– ग्रीन के बीच खेला गया| मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सौरभ तिवारी ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया| आज के मैच में ए.पी.आर.सी.– ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया| पहले बल्लेबाजी करते हुए ए.पी.आर.सी.– ग्रीन की टीम मैच के 22वें ओवर की पहली गेंद पर मात्र 33 रनों के स्कोर पर सिमट गयी| अजंता-ए के तरफ से मो० आरिफ ने सर्वाधिक 5 एवं अमित साहनी ने 2 तथा अंश यादव व आदित्य 1-1 विकेट लिया| 34 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अजंता-ए की टीम ने मिलर के नाबाद 22 तथा कप्तान आयुष पाठक के नाबाद 3 रनों के बदौलत मैच के 6वें ओवर की चौथी गेंद पर बिना कोई विकेट गवाए 34 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया| आज के मैच में स्मृति राय एवं सौरभ तिवारी ने अंपायर तथा प्रीतम, आयुष, सिद्धार्थ और मनीष ने स्कोरर की भूमिका निभाई| इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच माँ भागीरथी क्लब और ए.पी.आर.सी.– ब्लू के बीच खेला जायेगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..