Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 8 से 25 नवंबर के बीच होगा निशुल्‍क चावल एवं गेहूं का वितरण  

8 से 25 नवंबर के बीच होगा निशुल्‍क चावल एवं गेहूं का वितरण  

गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहूँ एवं चावल), का निःशुल्क वितरण दिनांक 08.11.2025 से 25.11.2025 के मध्य वित्तरण कराया जायेगा। अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक 01.01.2024 से आगामी 05 वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराया जायेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2025 में आवटित खाद्यान्न (गेहूँ एवं चावल) में अन्त्योदय अन्न योजना के राशन कार्डाे पर प्रति कार्ड 14 किग्रा० गेहूँ व 21 किग्रा० फोर्टीफाइड चावल (कुल 35 किग्रा० खाद्यान्न) का वितरण निःशुल्क कराया जायेगा एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्ड धारकों/लाभार्थियों को 02 किग्रा० गेहूँ व 03 किग्रा० फोर्टीफाइड चावल (कुल 05 किग्रा खाद्यान्न) प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क वितरण किया जाना है। ई-पास मशीन से निकलने वाली वितरण पर्चियों पर गेहूँ एवं फोर्टीफाइड चावल का मूल्य शून्य प्रदर्शित होगा। अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक 01.01.2024 से आगामी 05 वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराए जाने में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। कोई भी राशनकार्डधारक वन नेशन वन राशनकार्ड योजनान्तर्गत आच्छादित लाभार्थी पोर्टिबिलिटी के अन्तर्गत ऐच्छिक दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि दिनाक 25.11.2025 ही नियत होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु दिनांक 25.11.2025 को मोबाईल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क वितरण सम्पन्न किया जायेगा। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने  जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि कार्डधारकों में खाद्यान्न प्रातः 08 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 02 बजे से सायं 06 बजे तक वितरण करना सुनिश्चित करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …