Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजसेवी रामसुमेर राय का निधन

समाजसेवी रामसुमेर राय का निधन

गाजीपुर। भावरकोल क्षेत्र के किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द के प्रधानाचार्य ढढ़नी रणवीर राय गाव निवासी दयाशंकर राय के पिता समाजसेवी रामसुमेर राय का निधन हों गया। उनके निधन पर विद्यालय  परिवार व क्षेत्र के लोगो ने गहरा शोक जताया। ढाई महीने पूर्व गंभीर बीमारी से पीड़ित 85 वर्षीय सुमेर राय  ने  4 नवंबर को दोपहर 2 बजे  अंतिम सांस ली।  बुधवार को गंगा घाट कालूपुर घाट पर उनके बड़े पुत्र रविशंकर राय ने उन्हें मुखाग्नि दी। ग्रामीणों   ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि  सरल स्वभाव , मृदुभाषी  व  हंसमुख  स्व.सुमेर राय ने अपने जीवन काल में लोगो की सेवा कर लोकहित में काम किए है। उनके किए गए कार्यों को कभी भी नही भुलाया जा सकता है। उन्होंने  समाज में  बच्चो को  हमेशा शिक्षा के प्रति  जागरूक करते हुए  समाजसेवा में लगे रहे । उल्लेखनीय है कि स्व. सुमेर राय अपने कार्य के प्रति समर्पित थे। वे अपने अनुशासन को लेकर काफी लोकप्रिय थे। वे आज इस दुनिया में नही है, लेकिन सदैव हमारे दिलो में रहेंगे। वे अपने पीछे तीन पुत्र रविशंकर राय (एसडीएम) भोपाल, कृपाशंकर राय (पूर्व प्रधान) ,दयाशंकर राय (प्रधानाचार्य) व  दो पुत्री उषा राय, रंजना राय  को छोड़ गए है। दिलदारनगर के  पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय के बहनोई भी थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …