Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: शिक्षक नेता स्‍व. विनोद सिंह के पुण्‍यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रतिभावान छात्र-छात्राओ में बांटी गयी साइकिल

गाजीपुर: शिक्षक नेता स्‍व. विनोद सिंह के पुण्‍यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रतिभावान छात्र-छात्राओ में बांटी गयी साइकिल

गाजीपुर। शिक्षक नेता व माध्‍यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्‍यक्ष स्‍व. विनोद सिंह के पुण्‍यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव कटरिया में उन्‍हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने क्षेत्र के करीब 80 प्रतिभावान छात्र-छात्राओ में साइकिल प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक अनुष्‍ठान के साथ भगवत कथा से हुई। जनपद के गणमान्‍य जनप्रतिनिधि, शिक्षक और राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओ ने विनोद सिंह के चित्र पर पुष्‍पांजलि अर्पित करके उन्‍हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने कहा कि विनोद सिंह आजीवन शिक्षको के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहें। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियो का स्‍वागत कुंवर आशुतोष सिंह और कुंवर अविनाश सिंह गौतम ने किया। ग्राम प्रधान मीना सिंह ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …