Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: एक लाख रूपये रंगदारी वसूलने के मामले में भाजपा नेता मन्‍नू बिंद गिरफ्तार

गाजीपुर: एक लाख रूपये रंगदारी वसूलने के मामले में भाजपा नेता मन्‍नू बिंद गिरफ्तार

गाजीपुर। भाजपा नेता मन्‍नू बिंद को एक लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और गाली-गलौज के आरोप में कासिमाबाद पुलिस ने शनिवार को उनके घर से गिरफ्तार किया। सहाबलपुर निवासी संतोष बिंद की शिकायत पर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपी को उसके घर से पकड़ा, जब वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मन्‍नू बिंद बिंद पुत्र महंगु बिंद निवासी सहाबलपुर बताया। कोतवाली प्रभारी नंदकुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …